Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

124 प्रवक्ताओं की भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज (प्रा.) परीक्षा-2021 की तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग ने भर्ती परीक्षा की तारीख 26 सितंबर तय कर दी है। आयोग ने भर्ती के तहत

चार


विषयों में प्रवक्ता की 124 पदों की भर्ती निकाली है। दोनों परीक्षाएं लिखित होंगी। इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। आयोग ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज के लिए भौतिक विज्ञान में 30, रसायन विज्ञान में 26, जीव विज्ञान में 33 व गणित विषय में 35 पदों की भर्ती निकाली है। प्रारंभिक अभ्यर्थी मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए पुन: आवेदन करना होगा। उसी के आधार पर चयनित करके संबंधित कालेजों में नियुक्ति दी जाएगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news