Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सीबीएसई की कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षाएं 25 से

 नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी। परीक्षाएं 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित होंगी।

सीबीएसई ने परीक्षा तारीखों को जारी करते हुए कहा कि जो छात्र बोर्ड परिणाम में कम अंक से असंतुष्ट हैं या जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, वह 25 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए 11 से 15 अगस्त के बीच फार्म भर सकते हैं।



बोर्ड द्वारा जारी तारीख के मुताबिक 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होकर आठ सितंबर तक चलेगी। वहीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी। इन परीक्षाओं का परिणाम 30 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि इन परीक्षाओं में छात्रों को मिले अंक ही अंतिम अंक माने जाएंगे और उनका परिणाम भी इसी आधार पर बनाया जाएगा। 10वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाएं 25 अगस्त से होंगी। 25 अगस्त को पहला पेपर आइटी, 27 अगस्त को अंग्रेजी, 31 अगस्त को विज्ञान, दो सितंबर को हंिदूी, तीन सितंबर को होम साइंस, चार सितंबर को विज्ञान (थ्योरी), सात सितंबर को कंप्यूटर और आठ सितंबर को गणित का पेपर होगा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news