गोरखपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत नवनियुक्त 108 शिक्षक नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से स्कूल आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल शिक्षक पिछले दो हफ्ते से बीएसए
कार्यालय में हाजिरी लगाकर सुबह दस से सायं चार बजे तक उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, फिर घर जा रहे हैं। अभी तक स्कूल आवंटन को लेकर शासन का कोई आदेश नहीं मिलने से नवनियुक्त शिक्षक परेशान हैं। पहले व दूसरे चरण की काउंसिलिंग क बाद शासन के निर्देश पर 125 रिक्त पदों के लिए 28 व 29 जून को तृतीय चरण कीकाउंसिलिंग आयोजित की गई थी। इसके तहत 111 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। जिसमें 57 पुरुष व 54 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। चयन के बाद गत 23 जुलाई को इनमें से 108 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तब से लेकर अब तक यह बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए आरके सिंह ने कहा कि विद्यालय आवंटन भी शासन के आदेश के अनुरूप ही किया जाएगा। अभी इसका कार्यक्रम घोषित नहीं किया हुआ है। आदेश मिलते ही काउंसिलिंग कराकर विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें