मऊ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने में छह दिन शेष हैं। परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम दौर में चल रही है। सात, आठ अगस्त को परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन के साथ होगी। इस बार परीक्षा में जिले के 3360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेशपत्र के साथ आधार को भी अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर आने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नजर डाला जाए तो नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, डीसीएसके पीजी कालेज, संत गणिनाथ डिग्री कालेज, टाउन इंटर कालेज सहित आठ परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा में नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही तीन सचल दस्ता की तैनाती की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा में 3360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेशपत्र के साथ आधार को भी अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। इस बाबत डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि परीक्षा की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें