गोरखपुर : जिले की महिलाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतर मौका है। संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1147 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए केवल आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चार अक्टूबर तक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट
http://balvikasup.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों का ग्रामवार एवं वार्डवार विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास है जबकि सहायिका के लिए कक्षा पांच उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी को संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना जरूरी है। हाई स्कूल पास एवं उसी गांव या वार्ड के केंद्र पर सहायिका के रूप में कम से कम पांच वर्ष से कार्यरत महिला को सर्वप्रथम वरीयता दी जाएगी। महिला की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। तीनों पदों पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिला को वरीयता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये वार्षिक तथा शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक आय होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के उपलब्ध न होने की स्थिति में उस गांव या वार्ड की विधवा महिला को वरीयता दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि योग्यता से जुड़ी अन्य शर्तें विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें