Advertisement

Govt Jobs : Opening

बैंक कर्मियों की बल्ले-बल्ले: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने घोषित किया 14 दिन का अवकाश

 सितंबर में 30 तारीख को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के बाद अक्टबूर में भी बैंक कर्मियों की बल्ले-बल्ले होगी। 31 दिन के महीने अकटूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे यानी सिर्फ दस दिन काम होगा। इन 21 दिन में

अलग-अलग राज्यों में अवकाश होगा। अक्टूबर महीने में काफी त्योहार होने की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे।


भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने कैलेंडर में अक्टबूर में बैंकों में 14 दिन का अवकाश घोषित किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के घोषित अवकाश के अनुसार अक्टबूर के 31 दिन में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में 17 दिन ही काम होगा। वैसे तो कुछ राज्यों ने अपने स्थानीय पर्व को जोड़कर बैंकों में अलग ही अवकाश घोषित किया है। अगर इनको मिलाया जाए तो बैंकों में अक्टूबर में कुल मिलाकर 21 दिन का अवकाश है। अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हैं। इनमें 14 छुट्टियां आरबीआई ने घोषित की हैं।







त्यौहारों के साथ ही अक्टूबर महीने में चार रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। आरबीआई छुट्टियों की सूची राज्यवार समारोहों, धाॢमक छुट्टियों और त्यौहार के आधार पर जारी करता है। अक्टूबर में एक से लेकर तीन और फिर छह से लेकर दस अक्टूबर तक बैंकों में छुट्टियां हैं। इसके बाद 12 से 24 तक बैंकों में अवकाश है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 26 व 31 तारीख को को भी छुट्टी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अक्टूबर के महीने में एक अक्टूबर को बैंक खातों का अर्धवाॢषक समापन पर गंगटोक में अवकाश रहेगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तथा तीन अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। छह को अगरतला, बेंगलुरु व कोलकाता में महालय अमावस्ये का अवकाश होगा। इम्फाल में सात को 7 लैनिंग्थौ सनमही का अवकाश होगा। इसके बाद नौ को महीने का दूसरा शनिवार तथा दस को रविवार का अवकाश होगा। 12 को अगरतला व कोलकाता में दुर्गा पूजा महा सप्तमी, 13 को अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना व रांची में दुर्गा पूजा महा अष्टमी, 14 को दुर्गा पूजा-दशहरा की छुट्टी होगी।


इंफाल व शिमला को छोड़ 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा व दशहरा पर अवकाश भी रहेगा। 16 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी जबकि 17 को रविवार है। 18 अक्टूबर को गुवाहाटी में कटि बिहू की छुट्टी होगी जबकि 19 ईद-ए-मिलाद का अवकाश होगा। 20 को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता व शिमला में महॢष वाल्मीकि का जन्मदिन, लक्ष्मी पूजा व ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है। 22 को जम्मू व श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार का अवकाश है। 23 को चौथा तथा 24 अक्टूबर को रविवार है। 26 को जम्मू व श्रीनगर में परिग्रहण दिवस तथा 31 अक्टूबर को रविवार पर छुट्टी होगी। 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news