Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों के 35 हजार पद खाली

  प्रयागराज प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के तकरीबन 35500 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए प्रतियोगी मोर्चा ने मुहिम छेड़ दी है। रविवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा और अब 13 सितंबर को दिन में 11 बजे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर धरना देने जा रहे हैं।





प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता के 27 हजार पद रिक्त हैं। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 8500 पद रिक्त पड़े हैं। कई दिनों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए होने की चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इस मसले पर प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान और मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने रविवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मुलाकात की। मंत्री से मांग की कि 2022 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड को वर्ष 2020 की टीजीटी-पीजीटी भर्ती इस साल 31 अक्तूबर तक पूरी करानी है। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बारे में संबंधित लोगों से बात करे करेंगे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news