लखनऊ। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने प्रदेश सरकार से परिषदीय शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले व पदोन्नति की मांग की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। यूटा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि एसोसिएशन ने
सरकार से परिषदीय शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ऑफलाइन अवकाश की स्वीकृति और आकांक्षी जिलों के शिक्षकों का भी अंतर्जनपदीय तबादला करने की मांग की है। उन्होंने परस्पर तबादले की प्रक्रिया को । वर्षभर लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि संगठन ने प्रदेश के कई जिलों में कार्यरत अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के साक्ष्य भी सौंपे हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने मामले की गोपनीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق