Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

चयन बोर्ड अध्यक्ष से वार्ता के लिए डिप्टी सीएम को ट्वीट, रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

 प्रयागराज रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर रोजगार आंदोलन कर रहे युवा मंच ने बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। टीजीटी चयनितों को विद्यालय आवंटन, टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान चयन बोर्ड के अध्यक्ष को समस्या सुनकर निस्तारित करने का निर्देश देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्वीट किया गया है।



चयन बोर्ड पर प्रदर्शन में युवा मंच की अगुवाई में 21 दिन से धरना स्थल पर रोजगार आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ टीजीटी में चयनित वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जिन्हें अभी तक विद्यालय आवंटित नहीं। किया गया। टीजीटी चयनित रवींद्र वर्मा, मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सभी चयनित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news