मुंगराबादशाहपुर। 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 14 सितम्बर 2021 को प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने में शिक्षामित्र प्रतिभाग नहीं करे यह उद्गार रविवार को मुंगराबादशाहपुर के गांव नीभापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत
शिक्षामित्र नेत्री संगीता पांडेय ने व्यक्त किया। कारण स्पष्ट करते हुए संगीता पांडेय ने कहा की लगभग दो दशकों से एक साथ कार्य करते हुए भी प्राथमिक शिक्षक संघ की सहानुभूति कभी भी शिक्षामित्रों के साथ नहीं रहा है। इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण सर्वोच्च न्यायालय से समायोजन निरस्त होने पर किए जा रहे। धरने में कभी भी प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा समर्थन देने की बात तो दूर शिक्षामित्रों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से लगातार शिक्षामित्रों को अनुपस्थित कर उनका वेतन भी कटवाने का कार्य बढचढ़ कर किया गया। अब जब सरकार की सहानुभूति शिक्षामित्रों की तरफ हो रहा है तो शिक्षामित्र को अपने मांगपत्र के दसवें क्रम पर रख कर सरकार के विरूद्ध करने कि कोशिश की जा रही है। संगीता पांडेय ने समस्त शिक्षामित्रों से अपील की है कि 14 सितम्बर को पूरे तन्मयता से सरकार द्वारा निर्देशित कार्य को करने के साथ ही साथ सुचारू ढंग से पठन पाठन में संलग्न होकर सरकार के समर्थन में कार्य करे और हर स्थिति में प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा चलाए गए विरोध प्रदर्शन से विरत रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق