Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति के मामले में दो सांसद व पूर्व मंत्री को नोटिस

 गोंडा : माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति के मामले में प्रबंध समिति पर शिकंजा कस गया है। अपर शिक्षा निदेशक ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री आनंद सिंह व पूर्व विधायक मंजू सिंह के प्रबंध तंत्र वाले विद्यालयों समेत नौ प्रबंधकों को नोटिस भेजा है।



माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में मनमाने ढंग से शिक्षकों की भर्ती कर ली गई थी। नौ विद्यालयों में 40 से अधिक शिक्षक व शिक्षणोतर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इसमें शिकायत के बाद अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जांच के बाद उन्हें हटा दिया गया। वेतन भुगतान करने पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा को निलंबित कर दिया गया था।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news