Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सेवायोजन विभाग में होगी संविदा भर्ती: भर्ती सेवायोजन विभाग से करनी होगी, विभाग वेबसाइट से करना होगा आनलाइन आवेदन

 सरकारी विभागों में संविदा भर्ती के नाम पर चले रहे खेल पर सरकार ने लगाम लगाने का निर्णय लिया है। इसके चलते नौकरी और बेरोजगारों का हिसाब रखने वाले सेवायोजन विभाग को सभी विभागों की संविदा भर्ती का

अधिकार देकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की पहल शुरू की है। कुल पदों की संख्या को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने और आनलाइन आवेदन का निर्देश भी सभी सरकारी व प्राइवेट संस्थानों को दिया गया है।



निजी संस्थानों के साथ ही अब सरकारी संस्थानों की संविदा भर्ती के लिए युवाओं को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पंजीयन अनिवार्य होगा है। युवा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीयन और संविदा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन विभाग के माध्यम से संविदा भर्ती का अधिकार मिलने से बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी से निजात मिलेगी। पहले सरकारी विभाग सीधे भर्ती कर लेते थे और युवाओं को जानकारी नहीं होती थी। कोई भी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ के माध्यम से पंजीकरण के साथ आवेदन कर सकता है।

सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया थाय़ लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था। अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। संविदा की भर्ती की सूचना के साथ ही भर्ती की पूरी प्रक्रिया की जानकारी संविदा भर्ती करने वाली कंपनी को वेबसाइट पर दिखाना अनिवार्य होगा। विभागों में कुल स्थान की 70 प्रतिशत भर्ती सेवायोजन की वेबसाइट से ही करनी है।

एके भारती, सहायक निदेशक, सेवायोजन

ऐसे होगा आवेदन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट 2ी6ं8Aंल्ल.4स्र.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर कोई की युवा बेरोजगार अपना पंजीयन करा सकता है। पंजीयन के साथ ही बेवसाइट के होमपेज पर प्राइवेट जाब पर जाकर पूरी जानकारी ले सकता है। पंजीयन के दौरान जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारियां भी आनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएंगी। इसी साइट के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news