गरौठा। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मिलकर मांगों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि समायोजन के पहले जिन शिक्षा मित्रों ने यूपी टेट
पास कर लिया था, उनको सरकार आने पर बहाल किया जाए। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में रद्द किए गए समायोजन के पहले लगभग 34 हजार शिक्षा मित्रों ने यूपी टेट व सी टेट पास कर ली थी। जो एनसीटीई के मानक को पूरा करते थे, लेकिन उनको सरकार ने सहायक अध्यापक पद से रद्द कर शिक्षा मित्र बना दिया है। इसके कारण प्रदेश के हजारों शिक्षा मित्र आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कई शिक्षा मित्र तो आत्महत्या कर चुके हैं। जिनके परिवारों के सम्मुख विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं।शिक्षा मित्रों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से शिक्षा मित्रों की उत्तराखंड राज्य जैसा सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए जाने, नॉन टेट सीटें, शिक्षा मित्रों को सामान्य वेतन के पर बारह माह का प्रशिक्षिक वेतनमान किए जाने मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश झा, मुकेश कुमार वर्मा, राजेश सिंह वैश्य, कृष्ण कुमार गुप्ता, इन्द्रपाल सिंह यादव आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق