Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

टीईटी इसी माह, तारीख जल्द घोषित होगी: द्विवेदी

 लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी- 2021) दिसंबर में ही आयोजित की जाएगी। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।



भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घोषणा के मुताबिक प्रश्न पत्र लीक होने के (28 नवंबर) एक महीने की अवधि में ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रथम दृष्टया दोषी सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निलंबित किया है। एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है। जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news