Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी चुनाव 2022 : पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी तो एक की लगेगी चुनाव ड्यूटी

लखनऊ, । यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो विधानसभा चुनाव में दोनों में से सिर्फ एक की ड्यूटी लगाई जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर की ओर से इस बारे में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। 


उन्होंने पति-पत्नी में से किसी एक ही चुनाव ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पति या पत्नी में से किसी एक व्यक्ति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news