Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

भर्तियों को शामिल न करने पर मायूसी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्ष-2022 के परीक्षा कैलेंडर में मार्च से सितंबर तक यानी सात महीनों में 18 परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। उसी के अनुरूप समस्त भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी, लेकिन कैलेंडर में एलटी ग्रेड शिक्षक व अपर निजी सचिव जैसे पदों की भर्तियों को शामिल नहीं किया गया है। इन भर्तियों की मांग प्रतियोगी काफी समय से कर रहे हैं। 



आयोग पर प्रदर्शन करने के साथ अधिकारियों से प्रतियोगियों की कई बार वार्ता हुई है। इसके बावजूद दोनों पदों की भर्ती न निकलने से प्रतियोगियों में मायूसी है। लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 2018 में जारी किया था। इसके तहत कुल 10,768 के पदों की भर्ती निकाली गई। उक्त भर्ती में 3,241 पद खाली रह गए हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि वर्ष 2022 में एलटी ग्रेड शिक्षक की नई भर्ती निकलेगी, क्योंकि पिछली भर्ती में पद खाली रहने के साथ एक हजार से अधिक पदों का अधियाचन भी मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, अपर निजी सचिव पद की भर्ती आयोग ने 2013 में निकली थी। इसके बाद उक्त पद की भर्ती नहीं निकली। प्रतियोगियों का कहना है कि आयोग को अपर निजी सचिव के 250 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इसके बावजूद भर्ती नहीं निकाली जा रही है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news