सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञापन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। मामले में बीएसए ने अध्यापक को निलंबित कर कुड़वार खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी है।
दूबेपुर विकास खंड के मोहद्दीपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक इंद्र बहादुर यादव ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाशित विज्ञापन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने सहायक अध्यापक इंद्र बहादुर यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए कुड़वार खंड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को कुड़वार बीआरसी से संबद्ध किया गया है।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق