Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

TGT-PGT नियुक्ति के लिए गरजे चयनित, मिला भरोसा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के समायोजन न करने से प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती 2016 व 2021 के सैकड़ों चयनित नियुक्ति पाने के लिए भटक रहे हैं। समायोजन न कर चयन बोर्ड ज्वाइनिंग न पाने से लौटे चयनितों को परेशान कर रहा है। 



इसके विरोध में चयनितों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक डा. हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में चयनितों ने चयन बोर्ड का घेराव किया। डा. हरिप्रकाश ने चयनित अभ्यर्थियों के साथ चयन बोर्ड के सचिव से वार्ता कर वर्ष 2016/2021 के चयनितों को अविलंब नई संस्था आवंटित करने की मांग की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर सचिव, अध्यक्ष और शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों के साथ ज्यादती को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि समय रहते समायोजन नहीं किया गया तो संगठन सरकार, बोर्ड और अधिकारियों के खिलाफ अनशन करेगा।


 प्रदेश संरक्षक के मुताबिक चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर से बात होने पर इस आशय की जानकारी दी गई कि फरवरी में सभी चयनित अभ्यर्थियों का समायोजन हो जाएगा। इस दौरान सुधाकर ज्ञानार्थी, जिलाध्यक्ष मो जावेद, जिला मंत्री देवराज सिंह सहित चयनित सुषमा मिश्रा, नीलम देवी आदि शिक्षक शामिल रहे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news