प्रयागराज : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और सपा पर हमला बोला। कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज को उपेक्षित रखा। जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई। अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में गुंडे माफिया पैदा किए और योगी सरकार ने गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई की सौगात दी। पूर्व मुख्यमंत्री बोलीं, बसपा की सरकार बनाइए, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार देंगे।
साथ ही आयोग बनाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। केपी कालेज मैदान में हुई यह सभा प्रयागराज, प्रतापगढ़ व कौशांबी की 22 सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में थी। मंच पर पहुंचीं मायावती ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक राज किया, लेकिन दलित मूवमेंट चलाने वाले कांशीराम का सम्मान नहीं किया। अखिलेश की सरकार में योजनाओं का लाभ विशेष समुदाय को ही पहुंचाया गया। बसपा की सरकार बनी तो जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे किए गए हैं, सभी खत्म कराए जाएंगे। मंझनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे इंद्रजीत सरोज की ओर इशारा करते हुए कहा कि कौशांबी में एक प्रत्याशी जो इंद्र देवता से भी बड़े देवता हैं वोटिंग होने तक उनकी नींद उड़ने वाली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق