युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने समायोजन न होने के लिए चयन बोर्ड के अध्यक्ष पर आरोप लगाया। कहा कि जब तक समायोजन नहीं होगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री को ट्वीट कर तत्काल हस्तक्षेप कर चयनित शिक्षकों के समायोजन के लिए चयन बोर्ड के अध्यक्ष को आदेशित करने की मांग की है। धरने पर बैठे सौरभ सिंह, शैलेंद्र, सीमा जायसवाल, नीरज, सरिता पटेल, सहित चयनित सैकड़ों शिक्षकों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा संगठन पदाधिकारियों के साथ चयन बोर्ड पहुंचे। चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर से कहा कि शासन और सरकार के उपेक्षात्मक रुख से सैकड़ों शिक्षक आज विद्यालय में शिक्षा देने के बजाय सड़क पर बैठकर धरना देने को मजबूर हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
टीजीटी-2021 शिक्षक भर्ती के चयनितों ने मांगा समायोजन सीएम को किया ट्वीट
प्रयागराज : प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2021 भर्ती में चयन होने के बावजूद नियुक्ति न पाने वाले शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के समक्ष धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा है कि आश्वासन नहीं समायोजन चाहिए।
.png)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق