वहीं, युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके चयनितों को शीघ्र समायोजित करने का आग्रह किया। इधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने प्रदर्शनकारी चयनित अभ्यर्थियों को समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश संरक्षक डा. हरिप्रकाश यादव ने कहा कि चयन बोर्ड के अधिकारियों की दिशाहीन नीति व गैरजिम्मेदाराना रवैये का खामियाजा निर्दोष अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। भीषण गर्मी में प्रदर्शन को मजबूर चयनितों की मांगों को चयन बोर्ड के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कहा कि अधिकारियों का यही रवैया रहा तो अभ्यर्थियों के समर्थन में उनका संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करके चयनितों के लिए न्याय मांगा जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने चयन बोर्ड के सचिव से समायोजन को लेकर शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को हर सहयोग देने का भरोसा दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
टीजीटी/पीजीटी-2021:- समायोजन के लिए चयनितों ने बुलंद की आवाज
प्रयागराज : चयन के बाद चार महीने से समायोजन की गुहार लगा रहे टीजीटी/पीजीटी-2021 के चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे रहा है। समायोजन के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान कर चुके चयनित अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गेट पर प्रदर्शन जारी है। पांचवें दिन रविवार को जुटे चयनितों ने समायोजन को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि मांगें पूरी न होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق