बदायूं। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और
व्हाट्सएप के जरिये आपत्तिजनक मेसेज डालकर लोगों को मतगणना के विरोध में
भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला बुधवार दोपहर का है। रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक
मेसेज वायरल किया। संदेश में इस तरह की बातें लिखी गईं ताकि लोगों का
मतगणना को लेकर भरोसा खत्म हो और वह विरोध पर उतर आएं। पुलिस-प्रशासनिक
अधिकारी अलर्ट हो गए। बाद में मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उनके खिलाफ
एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं ये संदेश वायरल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव
गुप्ता ने मतगणना के दौरान बवाल होने की आशंका जताकर एसएसपी से शिकायत की।
यहां बता दें कि चुनाव प्रचार के दिनों में एक बरातघर में शिक्षामित्रों व
अनुदेशकों के साथ सभा कर रहे सपा नेताओं का वीडियो वायरल होने के बाद
रिपोर्ट हुई थी। सपा नेताओं का कहना था कि वह सभा भी रविंद्र यादव की ओर से
आयोजित की गई थी। वहीं जिले के कई शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का कहना था
कि उन्हें विभागीय बैठक बताकर बुलाया गया था।
एसपी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि एक मेसेज फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल
हुआ था। इस संबंध में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें