एसटीएफ ने 28 नवंबर 2021 को झूंसी स्थित दयानाथ मिश्रा स्मारक गर्ल्स इंटर कालेज में छापेमारी करते हुए सत्य प्रकाश सिंह, अभिषेक व अनुराग को गिरफ्तार किया था, जबकि अजयदेव फरार हो गया था। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोबाइल की जांच में पता चला था कि अजयदेव ने वाट्सएप के जरिए पर्चा भेजा था। एसटीएफ सीओ नवेंदु कुमार का कहना है कि अभियुक्त ने बताया कि साल्वर और पेपर आउट कराने वाले गिरोह का संचालन आडिटर अमित वर्मा ही करता है। गिरोह के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती थी। टीईटी का पेपर 50 हजार रुपये एडवांस लेकर अभ्यर्थियों के वाट्सएप पर भेजा गया था और उत्तरकुंजी भी भेजी गई थी। अभ्यर्थियों से उनके मूल शैक्षिण प्रमाण पत्र ले लिए जाते थे, जो रिजल्ट आने पर और प्रत्येक से दो-दो लाख रुपये मिलने पर दिए जाते थे। ऐसा पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कर चुके थे। फिलहाल अजयदेव की तलाश में टीम सक्रिय थी, जब वह मध्य प्रदेश से लौटा तो शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब आडिटर की तलाश शुरू की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
UPTET 2021: एसटीएफ ने टीईटी साल्वर गैंग के एक और सदस्य को दबोचा
प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के साल्वर गैंग के सदस्य अजयदेव सिंह पटेल को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। वह नवंबर 2021 से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त शंकरगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले उत्तराखंड के देहरादून स्थित एजी आफिस के आडिटर अमित वर्मा ने वाट्सएप पर पेपर भेजा था, लेकिन साथियों के पकड़े जाने पर अपना मोबाइल तोड़कर मध्य प्रदेश भाग गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें