आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि मुख्य परीक्षा (लिखित) के आवेदन पत्र के साथ समस्त दावों की पुष्टि में प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र संलग्न न करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। अभी न भेजें हार्ड कापी : लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के स्तर पर आनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को अपने अभिलेख व आनलाइन आवेदन से संबंधित हार्ड कापी आयोग न भेजने का निर्देश है। फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर होंगे बाहर : यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी द्वारा वांछित सूचना छिपाई जाती है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही आयोग की समस्त परीक्षाओं व चयनों से पांच वर्ष के लिए बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, कोई अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र सबमिट करता है तो उसे आयोग की सभी भर्तियों से हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
तीन साल बाद निकली सहायक अभियोजन अधिकारी की भर्ती
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रतियोगियों को सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा-2022 की सौगात दी है। इसके तहत 44 पदों की भर्ती निकाली है। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। आवेदन 21 मई तक लिए जाएंगे। इसके पहले इस पद की भर्ती 2018 में निकली थी। वैसे सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल नहीं है। आयोग के वर्ष 2022 के कैलेंडर में आठ व 22 मई, 19 व 22 जून, तीन, आठ, नौ व 11 जुलाई, 11 सितंबर, नौ व 16 अक्टूबर, सात नवंबर, चार व 18 दिसंबर की तारीख आरक्षित है। इसमें अक्टूबर अथवा नवंबर की किसी तारीख पर परीक्षा कराई जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें