Advertisement

Govt Jobs : Opening

बीएड की आंसर शीट विश्वविद्यालय पहुंची, जाने कब आएगा रिजल्ट

UP BEd JEE Result 2022 date : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) आंसर शीट गुरुवार को विभिन्न जिलों से रूहेलखंड विश्वविद्यालय में आती रहीं। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा सामग्री को रिसीव किया गया। जल्द ही विश्वविद्यालय ओएमआर आंसर शीट के मूल्यांकन कार्य में जुट जाएगा। 5 अगस्त तक बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य तय किया गया है।


महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों के 1541 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में रिकार्ड 92.26 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों से पुलिस सुरक्षा में वाहनों से परीक्षा सामग्री को रूहेलखंड विश्वविद्यालय भेजा गया था। गुरुवार को विश्वविद्यालय में भी परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच रिसीव किया गया। रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने 5 अगस्त तक बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य तय किया है।

रिजल्ट के आधार पर 19 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में अभ्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इनमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ शामिल हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news