Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षामित्रों के आंकड़ों को दुरुस्त करने के निर्देश

लखनऊ। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड शिक्षामित्रों के डाटा व मानदेय के लिए प्रतिमाह भेजे जाने वाले ब्योरे में कुछ जिलों से आंकड़ों में अंतर सामने आया है।
पोर्टल पर अपलोड संख्या जिलों से भेजी गई संख्या के मुकाबले कम है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संविदा समाप्त, मृतक या त्यागपत्र देने वालों के अलावा स्थानांतरित शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों का भी मिलान कर सभी आंकड़े सुधार लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news