लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
निरीक्षण में नौ शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन काटा
जेएनएन, रामपुर :बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह समेत विभाग की टीमों ने
तीसरे दिन विकास खंड चमरौआ क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर
अनुपस्थित पाए गए नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का एक
दिन का वेतन काटने के आदेश दिए है।
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह, डीसी मिडडे मिल राहुल
कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह व शेर सिंह इत्यादि
के द्वारा चमरौवा ब्लाक के 50 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। सुबह सात बजे
से दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में अनुपस्थित पाए गए
कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिया गया। इस दौरान लालू नगला के
सहायक अध्यापक विक्रम सिंह व शिक्षा मित्र आफताब जमानी, मझारा मोमिनपुर के
शक्ति खरे, बीसरी के राजेंद्र पाल सिंह, कोयला की जसवंत कौर, शंकरपुर की
रेखा रानी, पंजाब नगर की कृतिका अग्रवाल और लालू नगला स्थित प्राथमिक स्कूल
के ब्रजपाल सिंह अनुस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण
में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोयला की अनुदेशक गीता तुरेहा पिछले दो माह से
अवैतनिक अवकाश पर होना बताया, लेकिन विद्यालय में इससे संबंधित कोई आदेश
नहीं होने पर उनका भी वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह अब तक विभाग
की टीमें सैदनगर, शाहबाद व चमरौआ का निरीक्षण कर चुकी हैं। अभी स्वार, मिलक
और बिलासपुर विकास खंड़ क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण होना बाकी है।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق