Advertisement

Govt Jobs : Opening

गैरहाजिर 13 शिक्षक निलंबित, 1688 का वेतन रुका

 परिषदीय स्कूलों के विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान तीसरे सप्ताह भी बड़ी संख्या में शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। इनमें 13 शिक्षकों को निलंबित, 1688 का वेतन रोका गया है और 267 से स्पष्टीकरण मांगा गया है।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि कुल 1968 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, वे लगातार गायब थे। अन्य के खिलाफ गैर हाजिर या समय से विद्यालय न पहुंचने पर कार्रवाई की गई है।


उन्होंने बताया कि विशेष निरीक्षण अभियान में शिक्षकों की उपस्थिति दुरुस्त न होने के कारण यह अभियान 8 से 13 अगस्त के बीच भी जारी रहेगा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news