प्रयागराज : प्रदेश भर के राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 286 पद खाली हैं। यह पद प्रमोशन से भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए पिछले कई महीने से प्रक्रिया चल रही है। जून में 286 पदों के सापेक्ष 237 शिक्षकों को पदोन्नति देकर प्रधानाध्यापक बनाया गया, लेकिन अब तक इनको स्कूल आवंटित नहीं किया गया है।
लगभग हर जिले के राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं। सबसे ज्यादा शाहजहांपुर, खीरी, सहारनपुर, आगरा के स्कूलों में पद खाली हैं। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने बताया कि निदेशालय से प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। स्कूल आवंटन की सूची शासन से जल्द जारी हो जाएगी। वहीं, जो पद खाली रह गए हैं, उनके लिए फिर से डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक होगी। सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती जल्द से जल्द की जाएगी।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें