Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सभी 75 जिलों के शिक्षकों को पुरस्कार

 शासन ने बेसिक शिक्षा में दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2021 के इन पुरस्कारों के लिए सभी 75 जिलों से एक-एक का चयन किया गया है। इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक शामिल हैं। पांच सितंबर को पुरस्कार दिए जाएंगे।


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने शुक्रवार को देर शाम शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र भेजकर पुरस्कारों की सूची को अनुमोदन दिए जाने की जानकारी दी। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में बरेली से सीमा कश्यप, बदायूं से सीमा राजन, शाहजहांपुर से पल्लवी वर्मा, लखीमपुर से देवेंद्र शुक्ल, पीलीभीत से गीता कुमारी, अयोध्या से मनीष देव, बाराबंकी से दिनेश वर्मा, लखनऊ से संतोष, रायबरेली से अजय सिंह, श्रावस्ती से मुनव्वर मिर्जा, सीतापुर से निर्मला और सुलतानपुर से वंदना का नाम शामिल है।


बरेली की सीमा ने स्कूल का कायाकल्प किया

बरेली। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर भट्टी सुभाष नगर में सहायक अध्यापक सीमा कश्यप को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। एकल शिक्षक होने के बाद भी उन्होंने न केवल अपने स्कूल का कायाकल्प किया बल्कि बच्चों को शैक्षिक रूप से भी समृद्ध किया। इस बार बरेली जिले से 14 शिक्षकों ने राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सीमा सोशल मीडिया के जरिए भी बच्चों को शिक्षित कर रही हैं।

👉 पूरी सूची यहां पर क्लिक कर करे डाउनलोड 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news