Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बिना अवकाश स्वीकृति के गैरहाजिर रहने वाले अध्यापकों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

रामपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के गैरहाजिर रहने के मामले संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहें और समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर बच्चों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक रूप से विद्यालयों में पहुंचकर अध्यापकों की उपस्थिति के साथ-साथ गैरहाजिर अध्यापकों को नियमानुसार अवकाश स्वीकृति सहित विभिन्न कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे अध्यापकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें सम्मानित किया जाएगा। परंतु ऐसे अध्यापक जो अध्यापन कार्य को छोड़कर व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं तथा अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं है, उन्हें चिन्हित किया जाएगा तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने पांच सितंबर को होने वाले शिक्षक दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी देश की नीव मानी जाती है और हमारी भावी पीढ़ी का निर्माण भी शिक्षा के बल पर ही होता है। सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को अनुकूल माहौल में संचालित करने के लिए मिशन कायाकल्प के अंतर्गत अत्यंत आकर्षक एवं मजबूत आधारभूत सुविधाएं विकसित कराई गई हैं। संवाद

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news