Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

नौ साल बाद पूरी हुई प्रधानाचार्य भर्ती, चयन बोर्ड ने घोषित किया 17 मंडलों का परिणाम घोषित

 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती 2013 नौ साल बाद रविवार को पूरी हो गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने बचे हुए 17 मंडलों का परिणाम रविवार को जारी कर दिया।



चयन बोर्ड ने प्रयागराज, वाराणसी, देवीपाटन, फैजाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, बस्ती, बरेली, आजमगढ़, चित्रकूट, मिर्जापुर, मेरठ और गोरखपुर मंडल का परिणाम जारी कर दिया है।

इससे पूर्व चयन बोर्ड ने बीते शुक्रवार को कानपुर मंडल का रिजल्ट किया था। चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य के 632 पदों पर भर्ती के लिए 2013 में प्रक्रिया शुरू की थी। चयन में देरी पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका की थी। कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने दस महीने पहले भर्ती तेज की। 30 मार्च तक साक्षात्कार पूरे हो गए थे

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news