लखनऊ। प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, निर्माण कार्य व अवस्थापना सुविधाओं के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट अलंकार योजना में 160 विद्यालय चयनित हुए हैं।
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 78 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रबंधन के इसमें 25 फीसदी राशि जमा करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 75 से 100 साल पुराने विद्यालयों को 75 फीसदी राशि देकर उनकी बिल्डिंग, कक्ष आदि की मरम्मत, पुनर्निर्माण, जीर्णोद्धार व अवस्थापना सुविधाओं आदि का काम कराने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. वेदपति मिश्रा ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरोलेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें