Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर कल्याण सिंह की जयंती मनाएंगे शिक्षामित्र

 लखनऊ। प्रदेश के शिक्षामित्र पांच जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाएंगे। इसके लिए लखनऊ मंडल के शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास पर एकत्र होकर आयोजन करेंगे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि 1999 में प्रदेश के हजारों प्राथमिक विद्यालयों में ताला बंद था। शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई थी।




विश्व बैंक ने इस स्थिति को सुधारने के लिए जल्द कदम उठाने के लिए कहा था। इस पर यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शिक्षामित्र की पहली नियुक्ति की थी। सुशील यादव ने कहा कि इस समय सभी शिक्षामित्र स्नातक व बीटीसी उत्तीर्ण हैं। अब शिक्षामित्रों को बेसिक शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से अपने भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद है। शिक्षामित्र अपने स्थाईकरण के लिए आंदोलनरत हैं

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news