Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

पुलिस भर्ती के आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी हो सकती है

 लखनऊ। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त संदेशों के बाद इस मामले में कई स्तरों पर जांच तेज हो गई है। जीरो टालरेंस के तहत पुलिस आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी कर सकती है।



शनिवार की रात नीरज यादव नाम के उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने लखनऊ में कृष्णानगर स्थित मॉडर्न अकेडमी स्कूल से गिरफ़्तार परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर व्हाट्सएप भेजा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news