Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

मंत्रियों-विधायकों को पेंशन, शिक्षकों को दे रहे टेंशन

 वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग में 2006 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से वंचित रखा गया है जो स्वीकार नहीं है। उक्त बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन छीन लेना अमानवीय है।


एक शिक्षक को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के अभाव में जीवकोपार्जन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सरकार का यह उदासीन रवैया उचित नहीं है। अपने मंत्रियों एवं विधायकों को पेंशन की व्यवस्था से आच्छादित करना तथा राष्ट्र निर्माता शिक्षक को पुरानी पेंशन व्यवस्था से उपेक्षित करना, यह कहां का न्याय है। एक प्रश्न के जवाब में सनत कुमार सिंह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखेंगे। हम संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शमी की अगुवाई में जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक शांति पूर्ण तरीके संघर्ष जारी रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news