UPTET Live News

ग्रेच्युटी स्पेशली फ़ॉर बेसिक-अपडेटेड पोस्ट

 *_ग्रेच्युटी स्पेशली फ़ॉर बेसिक--_*

_*अपडेटेड पोस्ट*



▶️ *_इस पोस्ट को मूलरूप से शेयर करें,पोस्ट में कोई भी छेड़छाड़ वर्जित है।_*

👉 *_निर्भय सिंह,लखनऊ_*

➡️ _*यदि विकल्प देकर कोई परिषदीय शिक्षक 60 वर्ष में ही सेवानिवृत्ति का विकल्प ले लेता है तो 60 वर्ष पर रिटायर होने पर या उससे पहले असामयिक मृत्यु होने पर शिक्षक/उसके आश्रित को भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।*_

*नियुक्ति चाहे आपकी अप्रैल 2005 से पहले हो या उसके बाद ,ग्रेच्युटी के लिए विकल्प भरना अनिवार्य है।*
जिन लोगों ने विकल्प नही भरा है ,उनके आश्रितों को हाई कोर्ट जाने पर ग्रेच्युटी का लाभ मिल पाया है। वर्तमान समय मे इसका लाभ सभी को दिया जा रहा है ,चाहे उन्होंने विकल्प भरा हो या नही।

➡️ _सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश दिनांक 19-05-2022 के अनुसार ग्रैच्युटी के लिए 60 वर्ष का विकल्प भरना अनिवार्य है।_

➡️ *_शासनादेश संख्या 2491/15-5-2002-212/2001 दिनांक 10-06-2002 द्वारा सेवानिवृत्ति के 01 वर्ष पूर्व 59 वें वर्ष की आयु में अर्थात जिस शैक्षणिक सत्र में विकल्प पत्र के अनुसार आपकी सेवानिवृत्ति होगी,उसकी पहली जुलाई तक विकल्प परिवर्तन करके आप पुनः सेवा वर्ष 62 साल कर सकते हैं।_*

*62 वर्ष में पुनः सेवानिवृत्ति विकल्प बदलने के लिए यहां ध्यातव्य है कि विकल्प पत्र में परिवर्तन 59 वें वर्ष में ही करना है ,भले ही आपको सत्र लाभ मिलकर 63 साल तक सेवा करनी थी।*

➡️ _यदि बेसिक के अधीन कर्मचारी के साथ 60 साल तक कोई अप्रत्याशित घटना नही होती है और वह ग्रैच्युटी का लाभ लेता है तो उसे 60 वर्ष पर रिटायर कर उसको ग्रैच्युटी की निर्धारित राशि दे दी जाएगी।_

➡️ _बेसिक में 60 साल का विकल्प देने पर सेवानिवृत्ति/डेथ gratuity में अधिकतम देय राशि 25लाख होगी।_(सातवें वेतन आयोग के अनुक्रम में)

➡️ *_डेथ ग्रेच्युटी अलग अलग सेवा वर्षो के लिए अलग अलग निर्धारित है-_*

*डेथ ग्रेच्युटी की गणना का यह फार्मूला 👇केवल उनके लिए लागू है जिनकी डेथ 1 जनवरी 2016 को या उसके बाद हुई हो...*


*👉 _01वर्ष से कम सेवा वर्ष के लिए मासिक वेतन का 2 गुना।_*

*👉 _01 वर्ष से अधिक लेकिन 05 वर्ष से कम सेवावर्ष के लिए मासिक वेतन का 06 गुना।_*

*👉 _05 वर्ष से अधिक लेकिन 11 वर्ष से कम की सेवावर्ष में मासिक वेतन का 12 गुना।_*

*👉 _11 वर्ष से अधिक लेकिन 20 वर्ष कम सेवावर्ष में मासिक वेतन का 20 गुना।_*

*👉 _20 वर्ष या उससे अधिक सेवावर्ष अधिकतम 25 लाख।_*


*ग्रेच्युटी और टैक्स दायित्व के इस पहलू को भी ध्यान रखिये*

_(1)रिटायर्मेंट पर आपको मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम पूरी तरह से टैक्स मुक्त होती है, लेकिन उतनी ही जितनी निर्धारित फार्मूले के हिसाब से आपकी ग्रेच्युटी बनती है।25 लाख से अधिक ग्रेच्युटी जितनी भी राशी है उस पर छूट नहीं मिलती, अधिक राशि टैक्सेबल मानी जाती है।_

(2) _मृत्यु ग्रेच्युटी जो नॉमिनी को प्राप्त होती है वह ग्रेच्यूटी पाने वाले व्यक्ति पर लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार होगी। ग्रेच्युटी के रूप में मिली रकम को प्राप्त करने वाले व्यक्ति की *अन्य स्त्रोतों से प्राप्त हुई आमदनी* में मानकर टैक्स कैलकुलेट किया जाता है।_ *यहां पूरी राशि टैक्सेबल होती है*




👉 *_निर्भय सिंह ,लखनऊ_*

👉 *अरुण कुमार मिश्र प्रतापगढ़*

UP Teachers latest news, UPTET updates, promotion, salary hike, transfer policy, recruitment notifications and Sarkari Naukri updates in Hindi.

All Rights reserved ........ يتم التشغيل بواسطة Blogger.

Archive

शिक्षक भर्ती परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम व विषयवार नोट्स

Govt Jobs : Opening

Important Posts

advertisement

Popular Posts

UPTET news

Advertisement

UP teachers Blog....

Blog dedicated to all teachers in Uttar Pradesh

Ads

Popular Posts

Popular Posts

ख़बरें अब तक

► Today's Breaking

UPTET Big Breaking

Big Breaking

Popular Posts