Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 Teacher recruitment : आज सीएम योगी से अभ्यर्थियों की होगी मुलाकात, कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन

 69000 Teacher recruitment : राजधानी में प्रदर्शन कर इलाहाबाद हाईकोर्ट डबल बेंच का आदेश लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल की आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होनी है। इसको लेकर अभ्यर्थियों से कुछ लोगों के नाम मांगे गए हैं।

बताते चलें कि आंदोलनरत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम गोरखपुर में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से आंदोलन कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से पांच नाम मांगे गए थे, जो भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे, ताकि प्रभावित सभी को न्याय मिल सके।

गौरतलब है कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास का घेराव अभ्यर्थियों ने किया था। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने व नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे थे। मंत्री के लखनऊ में न होने के कारण अभ्यर्थियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news