उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह और डीआईओएस अंशुमान को पत्रक सौंपा। डीएम को सौंपे पत्रक में शिक्षकों ने पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने वाले शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान और डीआईओएस को सौंपे पत्रक में शिक्षकों ने चालू वित्तीय वर्ष का फॉर्म-16 निशुल्क वितरित किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा पांच दिनों में कुल कुल 10 पालियों में संपन्न कराई गई थी। इसमें परीक्षा में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों का पारिश्रमिक अब तक केंद्र व्यवस्थापकों को नहीं मिल सका है। वहीं डीआईओएस के पत्रक में बताया कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों को फॉर्म-16 उपलब्ध कराने में अक्सर हीलाहवाली की जाती है। जबकि इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने फॉर्म-16 निशुल्क वितरित किए जाने के निर्देश दिए थे। मौके पर हरिमोहन यादव शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, मनोज सिंह आदि रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق