Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल , शिक्षामित्र ने दिया त्यागपत्र

  मानदेय नहीं बढ़ने पर शिक्षामित्र ने दिया त्यागपत्र

मानदेय नहीं बढ़ने से परेशान गांव हृदयपुर के कम्पोजिट विद्यालय के एक शिक्षामित्र ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सौंपा है।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सौंपे त्यागपत्र में शिक्षामित्र सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 से शिक्षामित्र पद पर रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, किसान और मजदूर के बच्चों को अत्यंत ही कम मानदेय में शिक्षण कार्य करा रहे हैं।



लेकिन अब अपने जीवन के लगभग 19 साल देने पर बढ़ती महंगाई में इतने अल्प मानदेय में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है। जिस कारण वह मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे हैं। इतनी लंबी सेवा देने के बाद भी वे कम मानदेय मिलने के कारण परेशान चल रहे हैं। इसलिए शिक्षामित्र पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news