Advertisement

Govt Jobs : Opening

एक लाख से अधिक नौकरियां कर रहीं इंतजार: सीएम

 प्रयागराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं को एक लाख से अधिक पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने का भरोसा दिलाया है। फूलपुर के इफको परिसर में आयोजित रोजगार मेला, ऋण वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण, विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन हो चुका है। वह कार्य करने जा रहा है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, व्यावसायिक व मेडिकल एजुकेशन में 60 हजार से अधिक नियुक्तियां इंतजार कर रही हैं। अलग-अलग विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।




सीएम ने कहा कि अकेले अधीनस्थ सेवा आयोग के माध्यम से हम लोग लगभग 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के क्रम में आगे बढ़ रहे हैं। फिर इतने ही और भर्ती के अधियाचन हम देने जा रहे हैं। युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 60200 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा ली है। इसके परिणाम बहुत शीघ्र आने वाले हैं। 60200 से अधिक युवा पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जैसे ही यह भर्ती पूरी होगी उसके बाद 40 से 45 हजार पदों पर भर्ती फिर से आएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी सुरक्षा का मॉडल प्रदेश बन गया है। निवेश का सबसे ड्रीम डेस्टिनेशन बना है। सबसे अच्छा निवेश यूपी में हुआ है। यूपी को 40 लाख करोड़ निवेश की परियोजनाएं मिली हैं जिससे डेढ़ करोड़ नौजवान को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। ये भी तो प्रयागराज में तैयारी कर रहे युवा के लिए है। पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन-कौन लोग आयोगों के अध्यक्ष बना दिए गए थे। आयोग के अध्यक्ष किस प्रकार मस्त हो गए थे लूट करने में और इन नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने में सब जानते हैं

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news