Advertisement

Govt Jobs : Opening

प्राइमरी स्कूलों में 5083 अनुदेशकों की नियुक्ति होगी

 लखनऊ। प्रदेशभर के सरकारी अपर प्राइमरी स्तर के स्कूलों में 5083 तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती होगी।

आउटसोर्सिंग के माध्यम से इन्हें एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। सेवा अवधि पूरा होने के बाद सेवा संतोषजनक पाए जाने पर आगे नवीनीकरण किया जाएगा। जिले स्तर पर ही इनकी नियुक्ति की जाएगी और करीब 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। लर्निंग बाइ डूइंग के तहत ये इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड इनवायरनमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एंड गार्डनिंग, होम एंड हेल्थ आदि सिखाएंगे। तकनीकी अनुदेशकों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news