Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंशकालिक प्रशिक्षकों की भर्ती को ट्रायल

 लखनऊ। खेल विभाग की देखरेख में प्रदेश के जिलों में अंशकालिक प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए फिजिकल ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सोमवार को आयोजित हुए। 90 अंशकालिक प्रशिक्षकों की भर्ती की 29 खेलों में की

जानी है। ट्रायल में पहले दिन 149 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सुबह से पांच घंटे तक चली सत्यापन प्रक्रिया के बाद 144 आवेदन ही उचित मिले। पांच अन्य के आवेदनों को निरस्त किया गया। नेटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल और पावरलिफ्टिंग में एक भी प्रशिक्षक ट्रायल देने नहीं पहुंचा। फिजिकल ट्रायल पुरुष और महिला वर्ग के तहत दो आयुवर्ग में बांटकर कराए गए। 25 से 35 वर्ष और 36 से 50 वर्ष की आयु सीमा के अंदर वाले प्रशिक्षकों का ही ट्रायल लिया गया।



फिजिकल ट्रायल में दौड़ के अलावा स्टैंडिंग ब्राड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, किकेट बॉल थ्रो, स्कीपिंग रोप और एब्डामिनल टेस्ट कराए गए। स्किल टेस्ट मंगलवार को होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news