Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी पर खुशी, नव वर्ष पर राहत की उम्मीद

 लखनऊ। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश भर के शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भी सदन में सकारात्मक जवाब देकर उम्मीदें और मजबूत कर दी हैं।

शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि यदि नव वर्ष के अवसर पर मानदेय बढ़ाने का निर्णय लागू किया जाता है, तो यह शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत होगी। लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों को सरकार के इन बयानों से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ दिख रही है और शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस फैसला लिया जाएगा। मानदेय बढ़ोतरी से प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

👉 अब सभी की निगाहें शासन के अंतिम निर्णय और आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news