Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

📰 बरेली की राखी गंगवार को ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान–2025’, यूपी का बढ़ाया मान

 📰 बड़ी खबर | शिक्षा जगत के लिए गौरव का क्षण


देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान–2025 के लिए पूरे भारत से लगभग 45,000 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से केवल 40 शिक्षकों का चयन किया गया।


इन चयनित शिक्षकों में उत्तर प्रदेश से 3 अध्यापकों को स्थान मिला है। इनमें से एक नाम बरेली की शिक्षिका राखी गंगवार (पैड वुमन) का है, जिन्हें उनके सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 9 मार्च 2026 को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान किया जाएगा।

राखी गंगवार का चयन न केवल बरेली बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनका कार्य शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और महिला जागरूकता के क्षेत्र में प्रेरणादायक माना जा रहा है।

👉 यह उपलब्धि शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव की दिशा में एक सशक्त संदेश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news