Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

एडेड स्कूलों में टीजीटी के 24,515 और पीजीटी के 6,216 पद रिक्त

 प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी सामने आई है। टीजीटी के 24,515 और पीजीटी के 6,216 पद रिक्त हैं।

यह जानकारी सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दी है। शिक्षा जगत की नजर भर्ती प्रक्रिया पर है। लंबे समय से शिक्षकों की भर्ती नहीं होने के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।


विधायक ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से पूछा था कि एडेड इंटर कॉलेजों में कितने पद खाली हैं और क्या सरकार इन्हें भरने के लिए विज्ञापन जारी करेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के बताया कि पीजीटी के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से तथा 50 प्रतिशत पद


रिक्त पदों के चलते पठन पाठन में हो रही परेशानी


पदोन्नति से भरे जाते हैं। जिन संस्थाओं में अनुदानित संबद्ध प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, वहां टीजीटी के 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और 25 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाते हैं। अन्य संस्थाओं में टीजीटी के पद पूरी तरह सीधी भर्ती से भरे जाते हैं।


निदेशालय के मुताबिक टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2022 में जारी किया गया था। भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शिक्षा सेवा चयन आयोग में चल रही है। सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि रिक्त पदों के अधियाचन भेजने के लिए जिलों से त्रुटिरहित सूचनाएं मांगी गई हैं। आयोग द्वारा पोर्टल विकसित किए जाने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर सूचनाओं का परीक्षण करते हुए अधियाचन भेजा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news