Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सिपाही के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा 8-10 जून तक

 लखनऊ,  । यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। ये परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी। तीनों दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। इस पद के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस परीक्षा का प्रवेश पत्र, परीक्षा केन्द्र समेत अन्य जानकारियां उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए दी जाएगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वह इस मामले में किसी तरह की अफवाह से बचें। इसके लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट की सूचना को देखें। पिछले साल 32679 सिपाही पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के लिए नियुक्तियां होनी है। दो साल पहले यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती परीक्षा काफी सुरक्षित तरीके से हुई थी। इस बार भी सिपाही भर्ती परीक्षा को कराने के लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार भी परीक्षा कड़ी सुरक्षा में कराई जाएगी।



देशभर में सीएपीएफ के 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित: केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि देशभर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news