Advertisement

Govt Jobs : Opening

56% से ज्यादा अभिभावक और शिक्षक चाहते हैं स्कूल पाठ्यक्रम में इंटरनेट सुरक्षा शामिल हो : सर्वे

 नई दिल्ली। बढ़ते ऑनलाइन खतरों और आपत्तिजनक सामग्री से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 56 प्रतिशत से अधिक अभिभावक और शिक्षक स्कूलों के मुख्य पाठ्यक्रम में इंटरनेट सुरक्षा को शामिल करने की मांग कर रहे हैं। यह जानकारी एक नए सर्वे में सामने आई है।



इस सर्वे में 1,800 अभिभावकों और 300 शिक्षकों की राय ली गई। अध्ययन का फोकस इस बात पर रहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) किस तरह डिजिटल दुनिया को बदल रही है और इसका बच्चों की पढ़ाई, सामाजिक व्यवहार और सूचना तक पहुंच पर क्या असर पड़ रहा है। सर्वे के अनुसार, 32 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट सुरक्षा को साप्ताहिक कक्षाओं के साथ एक अलग विषय बनाने का समर्थन किया, जबकि 24 प्रतिशत ने इसे कंप्यूटर जैसे मौजूदा विषयों में शामिल करने की बात कही। सर्वे कराने वाले सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल के उपाध्यक्ष नमन जैन ने कहा कि यह नतीजे एक चेतावनी हैं। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में ऑनलाइन सुरक्षा अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरी साक्षरता बन चुकी है। ब्यूरो

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news