Advertisement

Govt Jobs : Opening

8वें वेतन आयोग के लिए ऑनलाइन सुझाव प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों से मांगे गए प्रस्ताव

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा गठित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से कर्मचारियों एवं मंत्रालयों से सुझाव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। इस पहल के तहत कर्मचारी वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों से जुड़े अपने सुझाव ऑनलाइन माध्यम से सीधे आयोग तक भेज सकते हैं।

वेतन आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सुझाव भेजने वाले कर्मचारियों का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जिससे कर्मचारी बिना किसी संकोच के अपने विचार साझा कर सकें।

सुझाव भेजने के लिए आधिकारिक लिंक

👉 https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/

कर्मचारियों की ओर से प्रमुख सुझाव

कर्मचारियों द्वारा भेजे जा रहे प्रमुख सुझावों में निम्न बिंदु शामिल हैं—

  1. HRA में बढ़ोतरी की जाए।
  2. फिटमेंट फैक्टर 3.0 से कम न हो।
  3. वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए।
  4. महंगाई भत्ता (DA) में कम से कम 4% वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
  5. ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को अधिक वेतन व सुविधाएं दी जाएं तथा स्कूल आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता (TA) प्रदान किया जाए।
  6. ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जाए।
  7. UPS योजना पूरे देश में लागू की जाए तथा NPS की कटौती एवं सरकार द्वारा जमा की गई राशि का 100% भुगतान सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को दिया जाए।

सभी कर्मचारियों से अपील

वेतन आयोग ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने अनुभव और आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त सुझाव भी पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि आयोग को व्यवहारिक और कर्मचारी-हितैषी सिफारिशें तैयार करने में सहायता मिल सके।




ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news