Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

पीसीएस जे की टॉपर बनीं झूंसी की अंजुम आरा

 झूंसी। प्रयागराज में रहने वाली बेटी अंजुम आरा ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय न्यायिक सेवा परीक्षा (पीसीएस जे) में शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

गुरुवार रात परिणाम घोषित होते ही झूंसी के चक हरिहर वन स्थित उनके निवास पर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बधाई देने वालों का तांता लग गया।



Xमूल रूप से अमेठी के गौरीगंज निवासी शमीम अहमद (असिस्टेंट मैनेजर, एसबीआई) की सुपुत्री अंजुम का परिवार झूंसी में किराये के मकान में रह रहा है। शुरुआती शिक्षा फूलपुर और फिर सेंट्रल एकेडमी, झूंसी से हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकीं अंजुम ने बताया कि शुरुआती प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता अख्तरी बेगम और पूरे परिवार को दिया।


Xअंजुम ने बताया कि वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहीं। केवल व्हॉट्सएप और यूट्यूब का सीमित उपयोग किया। वह प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं और खाली समय में फिल्में देखना पसंद करती थीं। उन्हें न्यायिक सेवा में जाने की प्रेरणा अपने बड़े पिता इसरार अहमद (अपर जिला जज) से मिली। अंजुम का एक भाई फरहान है। बेस्ट फ्रेंड वैशाली, दिशा, शाल्वी व इरशाद सहित दर्जनों लोग बधाई देने घर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news